13 Views
मधुहीर राजस्थान
सोनभद्र (दुद्धी)। प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित “वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान समारोह 2026” में उज्ज्वल मंथन भारत सेवा फाउंडेशन की संस्थापिका एवं समाजसेवी सोनिया शर्मा (दिल्ली) को समाज सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह समारोह 15 मार्च 2026, रविवार को दुद्धी, सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में आयोजित हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए रक्तदाताओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मानव सेवा में समर्पित लोगों को सम्मानित करना रहा।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सोनिया शर्मा लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं और उनके प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।
कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया गया।


