Translate


Home » जोधपुर » धवा गांव में अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

धवा गांव में अदा हुई ईद की नमाज, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
70 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर/धवा। क्षेत्र के धवा गांव स्थित मुख्य ईदगाह में आज ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। इस अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और पेश इमाम इरशाद अली के नेतृत्व में नमाज अदा की।

नमाज के बाद ग्राम पंचायत धवा के सरपंच द्वारा इमाम साहब का साफा व माला पहनाकर स्वागत (इस्तकबाल) किया गया। इस दौरान ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच मदनलाल पटेल, जीएसएस अध्यक्ष भलराम गोदारा, पूर्व सरपंच मूलाराम ढाका सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस मौके पर ऑल इंडिया कासगर मुस्लिम कुम्हार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमीन खान ने सभी को माला पहनाकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के पश्चात मुस्लिम भाइयों ने प्रदेश में अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ की तथा एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मोहम्मद अली, दिने खान, सलमान खान, रिमझूखा, सलमान खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले