Translate


Home » जोधपुर » स्वीफ्ट कार का चालक भाग गया, गाड़ी में मिली अवैध शराब और बीयर

स्वीफ्ट कार का चालक भाग गया, गाड़ी में मिली अवैध शराब और बीयर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
145 Views

जोधपुर। शहर की मथानिया पुलिस ने नाकाबंदी में एक कार का पीछा किया। चालक कार को मालूंगा रोड पर लेकर गया और वहां कार को लावारिश छोडक़र भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से अवैध शराब और बीयर की बोतलें जब्त की। कार को जब्त कर लिया गया है। कार चालक के खिलाफ आबकारी अािध्नियम में केस बनाया गया और उसे नामजद किया गया है।
मथानिया थाने के एसआई प्रहलादसिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से नाकाबंदी की जा रही थी। तब एक स्वीफ्ट कार को बड़ा क ोटेचा- मालंूगा रोड पर रूकने का इशारा किया गया। मगर उसका चालक गाड़ी को वहां छोडक़र भाग गया। पुलिस ने कार की तलाशी में 24 पव्वें व्हिस्की और 21 बोतल बीयर जब्त की। कार को भी जब्त कर लिया गया। कार चालक की पहचान तिंवरी निवासी मोतीसिंह पुत्र मेघसिंह के रूप में की गई है। उसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले