139 Views
जोधपुर। शहर की मथानिया पुलिस ने नाकाबंदी में एक कार का पीछा किया। चालक कार को मालूंगा रोड पर लेकर गया और वहां कार को लावारिश छोडक़र भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से अवैध शराब और बीयर की बोतलें जब्त की। कार को जब्त कर लिया गया है। कार चालक के खिलाफ आबकारी अािध्नियम में केस बनाया गया और उसे नामजद किया गया है।
मथानिया थाने के एसआई प्रहलादसिंह ने बताया कि पुलिस की तरफ से नाकाबंदी की जा रही थी। तब एक स्वीफ्ट कार को बड़ा क ोटेचा- मालंूगा रोड पर रूकने का इशारा किया गया। मगर उसका चालक गाड़ी को वहां छोडक़र भाग गया। पुलिस ने कार की तलाशी में 24 पव्वें व्हिस्की और 21 बोतल बीयर जब्त की। कार को भी जब्त कर लिया गया। कार चालक की पहचान तिंवरी निवासी मोतीसिंह पुत्र मेघसिंह के रूप में की गई है। उसकी तलाश जारी है।


