मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र बाबा रामदेव कॉलोनी नयापुरा चौखा में रहने वाली एक महिला ने 12 जून को अपने घर में फं दा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वक्त घटना मर्ग में रिपोर्ट दी गई थी। अब उसके पीहर पक्ष के लोगों ने उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस संबंध में अब पड़ताल आरंभ की है।
थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि बाबा रामदेव कॉलोनी नयापुरा चौखा में रहने वाली एक महिला ने गत 12 जून को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। इस बारे में पूर्व में मर्ग दर्ज किया गया था। अब उसके भाई राजीव गांधी कॉलोनी पाललिंक रोड निवासी विक्रम पुत्र नैनाराम ओड ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोगों ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया। इसमें महिला के पति शेरू, अर्जुन और पिता नरसिंह को नामजद किया गया है। घटना के संबंध में अब जांच की जा रही है। शादी को काफी साल हो रखे थे।



