Translate


Home » जोधपुर » महिला ने लगाया फंदा, ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

महिला ने लगाया फंदा, ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
90 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र बाबा रामदेव कॉलोनी नयापुरा चौखा में रहने वाली एक महिला ने 12 जून को अपने घर में फं दा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। वक्त घटना मर्ग में रिपोर्ट दी गई थी। अब उसके पीहर पक्ष के लोगों ने उसे आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस संबंध में अब पड़ताल आरंभ की है।
थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि बाबा रामदेव कॉलोनी नयापुरा चौखा में रहने वाली एक महिला ने गत 12 जून को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी की थी। इस बारे में पूर्व में मर्ग दर्ज किया गया था। अब उसके भाई राजीव गांधी कॉलोनी पाललिंक रोड निवासी विक्रम पुत्र नैनाराम ओड ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोगों ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किया। इसमें महिला के पति शेरू, अर्जुन और पिता नरसिंह को नामजद किया गया है। घटना के संबंध में अब जांच की जा रही है। शादी को काफी साल हो रखे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले