Translate


Home » जोधपुर » इनोवा को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

इनोवा को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
126 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर ट्रक चालक ने पीछे से एक इनोवा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला करवड़ थाने में दर्ज किया गया है। करवड़ पुलिस ने बताया कि बलवंत विहार निवासी योगेश पुत्र गोविंदराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई ललित और उसके पिता अशोक इनोवा कार में सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर निकल रहे थे। तब नेतड़ा के समीप पीछे से आई एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई ललित की मौत हो गई। जबकि अशोक घायल हो गए। अज्ञात ट्रक ट्रेलर के  खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले