124 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर ट्रक चालक ने पीछे से एक इनोवा कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला करवड़ थाने में दर्ज किया गया है। करवड़ पुलिस ने बताया कि बलवंत विहार निवासी योगेश पुत्र गोविंदराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका चचेरा भाई ललित और उसके पिता अशोक इनोवा कार में सवार होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर निकल रहे थे। तब नेतड़ा के समीप पीछे से आई एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई ललित की मौत हो गई। जबकि अशोक घायल हो गए। अज्ञात ट्रक ट्रेलर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।



