जैसलमेर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय वायु सेना स्थल जैसलमेर में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन के.के शर्मा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी( 41 विंग) जैसलमेर का विद्यालय के प्राचार्य विशन सिंह राठौड़ ,उप – प्राचार्य विनय सिंह वर्मा एवं मुख्य अध्यापिका दीपशिखा कुमावत द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के शिक्षकों का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2023-24 में 10 वीं तथा 12 वीं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग द्वारा प्रेषित गोल्ड और सिल्वर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस क्रम में विद्यालय के प्रातःकालीन सभा में मुख्य अतिथि प्राचार्य एवं उप – प्राचार्य महोदय द्वारा कक्षा 12 वीं के लिए कृष्ण कुमार कुमावत को (कंप्यूटर विज्ञान और आई पी) के लिए स्वर्ण प्रशस्ति पत्र,हरसहाय यादव (भौतिक विज्ञान) के लिए स्वर्ण प्रशस्ति पत्र, डॉ. धर्मेंद्र सोनी को (अर्थशास्त्र) स्वर्ण प्रशस्ति पत्र,दिलीप कुमार शर्मा को (हिन्दी)स्वर्ण प्रशस्ति पत्र, टीना केला को (वाणिज्य) स्वर्ण प्रशस्ति पत्र,जयश्री मौर्य को (विज्ञान) के लिए स्वर्ण प्रशस्ति पत्र दिया गया। कक्षा 10वीं के लिए (गणित ) बेसिक के लिए नेहा थाकन को स्वर्ण प्रशस्ति पत्र , महेंद्र खारड़िया(अंग्रेजी) तथा संजीता मीना एवं मंजू मीना को (हिन्दी) के लिए स्वर्ण प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय को मिलने वाले ग्रीन ओलंपियाड 2023 के लिए उत्कृष्ट परिणाम के हेतु शिक्षक हरसहाय यादव ,जयश्री मौर्य, अंजू कुमारी एवं संदीप कुमार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य विशन सिंह राठौड़ ने कहा कि सभी शिक्षकों ने अपनी क्षमताओं से आगे बढ़कर कार्य किया। अपने नवाचारों और परिश्रम से बच्चों के शैक्षणिक कार्य को जारी रखा और विद्यालय की प्रगति के लिए ये शिक्षक अनवरत प्रयासरत करते रहेंगे।
इस अवसर पर सम्मानित होने पर शिक्षकों ने कहा कि यह सम्मान उनके विद्यालय के बच्चों का सम्मान है। उन्हें आज यह जो सम्मान मिला है स्कूल के बच्चों को समर्पित करते हैं।बच्चे सफल हुए हैं, तभी केंद्रीय विद्यालय संगठन ने उन्हें सम्मानित किया है।यह सम्मान मिलने से वह काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह से शिक्षक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।
