जोधपुर (गोविन्द पेशवा)। धवा ग्रामवासी एवं महावीर स्वामी सेवा समिति के सहयोग से पेलावास गरबा चौक धवा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं नैनी बाई के मायरे का आयोजन कलश यात्रा के साथ 3 मई से गरबा चौक पेलावास धवा से प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगा भागवत कथा एवं मायरा का आयोजन 3 मई से 10 मई तक एवं कथा समय सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक एवं मायरा का आयोजन संध्या 8:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक ठाकुर जी मंदिर प्रांगण में होगा ।
कथा का वाचन परम पूज्य सुनीता बाईसा एवं मायरा का रसपान माया बाईसा बीकानेर अपनी मधुर वाणी से कथा एवं मायरा का रसपान करवाएंगे ग्रामीणों ने बताया कि इस कथा के आयोजन से सभी ग्राम वासियों को बहुत खुशी है कि इस प्रकार का बड़ा धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है तथा भागवत भक्तजन पड़ोसी गांवों में भी बैनर कार्ड पंपलेट पीला चावल घर-घर बाटकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का न्योता दे रहे हैं आयोजन को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है आयोजन संपूर्ण ग्रामवासी के सहयोग में होगा ।


