दिनदहाड़े युवक के अपहरण मामले का किया पर्दाफाश तीन आरोपीयों को गिरफ्तार कर पुलिस ने वाहन को किया जब्त
बाड़मेर (असरफ मारोठी)। जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि कल दिनांक 02 मई 24 को दिन दहाड़े बिसारणीयां गांव से एक युवक का अपहरण करने के प्रकरण मे दिये निर्देशानुसार जसाराम बोस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व सुश्री कृतिका यादव वृताधिकारी चौहटन के निकट सुपरविजन में गोविंदराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धनाउ व डीएसटी टीम बाड़मेर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बिसारणीया गांव से युवक श्रीराम उर्फ सुरेश कुमार का अपहरण करने वाले तीन बदमाश टीकूराम, जगदीश व गोगाराम उर्फ दुर्गाराम को मय वाहन के गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गई।
घटना का विवरण- दिनांक 02 मई 2024 की शाम करीबन 6.00 पीएम पर बिसारणीया गांव मे एक दुकान के आगे से श्रीराम उर्फ सुरेश कुमार पुत्र सताराम जाति जाट उम्र 20 साल निवासी तरड़ो का तला पुलिस थाना धनाउ को टीकमाराम जाट वगैरा 3 युवको द्वारा जबरदस्ती आई 20 कार मे डाल कर अपहरण कर ले जाने की घटना पर पुलिस ने मुकदमा नम्बर 59 दिनांक 02.05.2024 धारा 323, 342, 365/34 भादस मे प्रकरण दर्ज कर अपहरत श्रीराम उर्फ सुरेश कुमार मय मुलजिमानो की तलाश पतारसी शुरू की गई।
कार्यवाही पुलिसः- दिन दहाड़े युवक के अपहरण की घटना को पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुए तुरन्त जिले के थानाधिकारीगण को नाकाबंदी करने के निर्देश दिये गये तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर व डीएसटी टीम के तुरन्त घटनास्थल पहुंचे। अपहृत युवक को शीघ्र दस्तयाब करने हेतु श्री गोविदराम उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना धनाउ मय जाब्ता एंव श्री अमीनखां स.उ.नि. प्रभारी डीएसटी मय टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाड़मेर के निर्देशन मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आसूचना एंव तकनिकी सहायता से मुलजिमानो का पिछा कर नामजद मुलजिमान टीकूराम, जगदीश एंव गोगाराम उर्फ दुर्गाराम को मय घटना मे प्रयुक्त वाहन आई20 बीना नम्बरी कार सहीत शौभाला जेतमाल पुलिस थाना धोरीमना क्षैत्र से घटना के पांच धण्टें के भीतर ही अपर्हत युवक सहित दस्तयाब करने मे सफलता हासिल की गई। बाद पूछताछ तीनो आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर अग्रीम अनुसंधान व पूछताछ की जा रही है।


