Translate


Home » जोधपुर » उचियारड़ा अपना 57वां जन्मदिन इस बार सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे

उचियारड़ा अपना 57वां जन्मदिन इस बार सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
1,167 Views

इस खबर से संबंधित पूरा वीडियों देखें –

  • उचियारड़ा के जन्मदिवस पर दो विधवा महिलाओं को मिलेंगे फ्री मकान

  • दिनभर होंगे कई कार्यक्रम

  • मधुहीर राजस्थान
    जोधपुर (बहादुर सिंह चौहान)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव करण सिंह उचियारड़ा अपना 57वां जन्मदिन इस बार सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे। जनकल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व को समर्पित इस विशेष अवसर पर श्री मगमोहन चैरिटेबल ट्रस्ट और आशापूर्णा बिल्डकॉन परिवार के सहयोग से कई सराहनीय पहल की जा रही हैं।
    इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत दो जरूरतमंद विधवा महिलाओं को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से निशुल्क आवास प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन योग्य और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए पांच लाख रुपए की वार्षिक छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत भी की जाएगी। उचियारड़ा ने यह भी घोषणा की है कि आगामी एक वर्ष में 12 निशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे ज़रूरतमंद नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह 8.30 बजे अपने पैतृक गांव उचियारड़ा स्थित चांदकंवर गौशाला में गौपूजा और गौसेवा करेंगे। वहां गौमाताओं को लापसी और हरा चारा अर्पित किया जाएगा। सुबह दस बजे प्रतापनगर स्थित नेत्रहीन विद्यालय, मूक-बधिर विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ मिलकर उत्सव मनाया जाएगा। इसके उपरांत 10 बजे प्रतापनगर स्थित नेत्रहीन विद्यालय एवं 10.30 बजे मूक बधीर विद्यालय, 11.30 बजे माता का थान मानसिक दिव्यांग विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ केक काटने एवं उपहार भेंट करने का कार्यक्रम निर्धारित है। दोपहर बारह बजे वे भूतेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर, राइकाबाग में सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लेंगे तथा संत गोपालदास महाराज का भी आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दोपहर एक बजे जोधपुर शहर काजी से सद्भावना भेंट का कार्यक्रम निर्धारित है। उचियारड़ा दोपहर एक से शाम पांच बजे तक वे आशापूर्णा कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नागरिकों एवं शुभचिंतकों से मुलाकात कर शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले