मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। माता का थान थाना क्षेत्र स्थित नवोड़ा बेरा क्षेत्र में दो मंजिला मकान में चोरी हो गई। दंपती ऊपरी मंजिल पर सोया हुआ था और नीचे फ्लोर में घुसे चोर तीस लाख के आभूषण पर हाथ मार गए। दंपती के माता पिता तीर्थ यात्रा पर है। मामले को लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।
नवोड़ा बेरा माता का थान मगरा पूंजला के श्रवण गहलोत पुत्र मगराज गहलोत ने पुलिस में रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि रात 12.30 बजे पत्नी सहित सोया था। घर के सभी दरवाजें और अलमारी व बक्सों के ताले सही सलामत लगा कर सोए थे। उसका दो मंजिला मकान है। वह दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। अलमारी और बक्सें नीचे वाले मकान में रखे हुए थे। माता-पिता बाहर तीर्थ पर गए हुए हैं। सुबह उठे तब घर के मुख्य दरवाजे का कूंटा टूटा हुआ था। घर के अंदर नीचे जाकर देखा तो अलमारी और बक्सें के ताले टूटे हुए थे जिसमें रखे 40 हजार नगद 27.3 तोला सोना व कुल 3.4 किलो चांदी के आभूषण चोरी हो गए।
घर से चोर बोरिया चार तोला, नेकलेस चार तोला, तीन लूंग डेढ़ तोला, टीका आधा तोला, गले की चेन एक तोला, तीन अंगुठी डेढ़ तोला, एक कंठी दो तोला, कानों के टॉप्स एक तोला, बोरिया 4.5 तोला, एक और नेकलेस 4.5 तोला, चेन व लंूग ढाई तोला, मंगलसूत्र तीन तोला, चांदी की तीन ईंट दो किलो, कंदोरा, पायल 250 ग्राम, नेकलेस दस तोला आदि ले गए।
