Translate


Home » पाली » स्वर्गीय श्रीमती तुलसी कंवर की स्मृति में नवनिर्मित पशु अवाला का हुआ लोकार्पण

स्वर्गीय श्रीमती तुलसी कंवर की स्मृति में नवनिर्मित पशु अवाला का हुआ लोकार्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
217 Views

अपने गांव की नगर बावडी एवं तालाबों को सहेजना हमारा स्वयं का कर्तव्य है : खुडाला

देसुरी (जगदीश सिंह सिसौदिया)। निकटवर्ती सिंदरली गांव में स्वर्गीय श्रीमती तुलसी कंवर धर्मपत्नी स्वर्गीय लक्ष्मणसिंह की पुण्य स्मृति में नवनिर्मित पशु अवाला का लोकार्पण सिंदरली गांव के बेरा तारिकी में किया गया। कार्यक्रम में संत सानिध्य के रूप में सीरवी समाज के जती भगाबाबा नारलाई, आई माता मुख्य पुजारी भंवर महाराज नारलाई, रघुनाथ पीर आश्रम ढालोप के पीर बालकनाथ आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नारायण सिंह खुडाला प्रदेश अध्यक्ष भारतीय आमजन पार्टी ने कहा कि अपने गांव की नगर बावड़िया, तालाब को सहेजना हमारा स्वयं का कर्तव्य है। जितनी भी राजनेता आते हैं सिर्फ वादे करके चले जाते हैं पर उसको धरातल पर कोई नहीं करता। इसलिए हमें यदि हमारे गांव की संस्कृति वह विरासत को बचाना है तो हमें स्वयं को बावड़ी एवं तालाबों की रखरखाव रखनी पड़ेगी। सिरवी समाज के जती भगाबाबा ने उद्बोधन में कहा कि पशुओं के लिए आवला का निर्माण एक पुणयार्थ का काम है और हर व्यक्ति को श्रद्धा अनुसार इसमें कार्य करना चाहिए। भंवर महाराज ने कहा कि बेजुबान पशुओं के लिए पीने के लिए अवाले का निर्माण पुण्य का कार्यों के बराबर है और इस कार्य को करके के लिए राव परिवार को साधुवाद। पीर बालक नाथ ने कहा कि अवाले के साथ छोटे पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए मैं राव परिवार को धन्यवाद देता हूं कि इस पुण्य कार्य के लिए वह आगे आए वह बेजुबान पशु के लिए अवाले का निर्माण किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान राव उम सिंह, गजराज सिंह, घीमाराम विश्नोई , सुरेंद्र सिंह मेड़तिया, राव प्रताप सिंह, राव घिसु सिंह, राव चंदन सिंह, राव मोती सिंह, राव नरपत सिंह, राव मदन सिंह, राव भारत सिंह नारलाई राव महेंद्र सिंह नारलाई, राव मनोहर सिंह, राव देवी सिंह, राव प्रकाश सिंह, कमलेश सिंह,पंकज गर्ग, जीवाराम मेघवाल, धनाराम देवासी, चमानाराम मेघवाल, अचलाराम देवासी, रामजी मेघवाल, लालाराम देवासी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले