Translate


Home » जोधपुर » 23वां विशाल निरंकारी रक्तदान शिविर 5 मई को, बैनर विमोचन किया

23वां विशाल निरंकारी रक्तदान शिविर 5 मई को, बैनर विमोचन किया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
205 Views
जोधपुर। सद्‌गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में बाबा गुरूवचन सिंह जी की पावन स्मृति में दिनांक 05 मई 2024 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर आज संत निरंकारी सत्संग भवन जोधपुर में 23वें विशाल रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन जोनल इंचार्ज बाबू हरिमोहन गहलोत द्वारा संगतो की उपस्थिति में किया गया। बैनर का विमोचन करते हुए बाबू हरिमोहन ने बताया कि मानव एकता दिवस पर सम्पूर्ण देश भर में 300 से अधिक स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाये जायेगे, जिसमें एक लाख से अधिक युनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है तथा जोधपुर में भी 23 वां रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 05 मई 2024 को प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक संत निरंकारी सत्संग भवन दिलीप नगर लाल सागर पर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले