99 Views
जोधपुर। उत्तर रेलवे के अम्बाला मण्डल के शंभू स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार आंदोलन के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर पांच से सात मई तक गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिल्ली तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा जम्मूतवी के स्थान पर दिल्ली से संचालित होगी। यह रेलसेवा जम्मूतवी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।



