Translate


Home » पाली » आग लगने के कारण किसानों की फसल जल का राख हुई

आग लगने के कारण किसानों की फसल जल का राख हुई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
116 Views

बगड़ी नगर (रमेश भट्ट)। कस्बे के बेरा पर्वती के जाव में बिजली के तारों से शॉर्ट सर्किट के कारण दिन में आग लग गई। किसान भुंडा राम सीरवी ने बताया कि शनिवार को दिन में 12:00 बजे के लगभग पिपलिया स्कूल के पास पर्वती बेरा के जाव में आग लगने के कारण खेतों में खड़ी अरंडी की फसल जलकर नष्ट हो गई। जिससे तीन किसानों को नुकसान हुआ है। बेरा पर्वती के निवासी भोमाराम , नारायण लाल सीरवी, भुंडा राम सीरवी की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसान की सूचना पर सोजत से अग्निशमन वाहन ने पहुंचकर आग बुझाने में सफलता पाई किसान नेता भगवान सेणचा ने किसानों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले