Translate


Home » जोधपुर » छह महिने पहले विवाद पर राजीनामा हुआ : प्रोपर्टी डीलर को कॉल कर बुलाया और फायरिंग की

छह महिने पहले विवाद पर राजीनामा हुआ : प्रोपर्टी डीलर को कॉल कर बुलाया और फायरिंग की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
192 Views
फायरिंग में प्रोपर्टी डीलर घायल, अस्पताल ले जाया गया, तीन-चार राउण्ड फायरिंग, दो आरोपी डिटेन

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती फिटकासनी रिंग रोड पर रात में हुई हाथापाई के बाद आज सुबह बदमाशों ने कॉल कर प्रोपर्टी डीलर को बुलाया और फायरिंग की। इसमें प्रोपर्टी डीलर के बाएं पैर की जांघ में गोली लगने से वह रक्तरंजित हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। फायरिंग की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने दो बदमाशों को डिटेन कर लिया। इधर घटना से घायल के परिजन और समाज के लोगों ने झालामंड स्थित लाइट चौराहा के पास में धरना और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के आलाधिकारी दोपहर तक उनसे समझाइश में जुटे हुए थे। बताया जाता है कि छह सात महिने पहले दोनों पार्टि

यों के बीच विवाद के चलते राजीनामा हुआ था, मगर उसके बावजूद एक पार्टी रंजिश रखे हुए थे। मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पडऩे से पुलिस जांच कर रही है। धरना स्थल पर पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
एयरपोर्ट थाना पुलिस के अनुसार झालामंड के लाइट चौराहा फिटकासनी रोड के पास रहने वाले नत्थूराम प्रजापत और रवि विश्रोई के बीच किसी बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। विवाद के चलते छह सात महिने पहले उनमें राजीनामा भी हुआ था। कुछ समय तक तो मामला शांत रहा, मगर रवि विश्रोई फिर भी रंजिश रखे हुए थे।
बताया गया कि रविवार की रात में रवि विश्रोई और उसके साथियों ने नत्थूराम को कॉल कर बुलाया था। तब वह अपने घर के नजदीक लाइट चौराहा झालामंड पहुंचा। जहां पर उनके बीच में हाथापाई भी हुई। नत्थूराम और उसके साथ वाले भाई हीरालाल ने जैसे तैसे बच कर अपनी जान बचाई थी। आज सुबह रवि विश्रोई ने फिर से कॉल कर नत्थूराम को बुलााया। इस पर नत्थूराम, उसका भाई हीरालाल आदि गाड़ी लेकर रिंग रोड फिटकासनी पर पहुंचे। उनके गाड़ी से उतरते ही आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिससे नत्थूराम के बाएं पैर की जांघ में गोली जा धंसी। फायरिंग के तीन चार राउण्ड किए गए जोकि गाड़ी के शीशे, बोनट और उसके नीचे लगना प्रतीत हुआ है।
इधर घायल हुए नत्थूराम को बाद में तत्काल अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में है। इस पर एसीपी मंडोर नगेंद्र कुमार, एयरपोर्ट थानाधिकारी रामकृष्ण ताडा भी वहां पहुंंचे। घटना के कुछ समय बाद ही क्षुब्ध परिजन और समाज के लोगों ने झालामंड लाइट चौराहा के पास में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखते हुए धरना दे दिया। दोपहर तक पुलिस के अधिकारीगण उनसे समझाइश के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस ने दो लोगों को डिटेन किया जाना बताया है। इसमें मुख्य आरोपी रवि विश्रोई भी बताया जाता है।
पेट्रोल बम फेंकने का आरोप :
पीडि़त पक्ष नत्थूराम के परिजन के अनुसार आरोपियों ने रात में झगड़े के बाद उनके घर के आगे पेट्रोल बम भी फेंका था। जिस पर पुलिस वहां पहुंची थी। मौके की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। उनकी गाड़ी को भी जलाने का प्रयास किया गया। मौके पर बोतलें मिली है, पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले