Translate


Home » जोधपुर » शहरी सेवा शिविर 2025 : बुधवार से होगा शहरी सेवा शिविर का आगाज

शहरी सेवा शिविर 2025 : बुधवार से होगा शहरी सेवा शिविर का आगाज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
80 Views
नगर निगम उत्तर और दक्षिण ने जारी किया कैंप कार्यक्रम
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राज्य सरकार की पहल पर शहरी नागरिकों को प्रदत्त सेवाओं के त्वरित निस्तारण, जन समस्याओं के समाधान तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ‘शहरी सेवा शिविर-2025’ आयोजित किए जाएंगे। इस क्रम में नगर निगम उत्तर एवं नगर निगम दक्षिण, जोधपुर द्वारा शिविर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन शिविरों का शुभारंभ बुधवार से होगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6 बजे तक वार्डवार निर्धारित स्थलों पर आयोजित होंगे।
जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त
शिविर कार्यक्रम के अंतर्गत नगर निगम उत्तर में श्री ललित सिंह राठौड़ को नोडल अधिकारी एवं श्री सलामतुल्लाह खान, कार्यालय अधीक्षक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर निगम दक्षिण के लिए सचिव श्री स्वरूप सिंह सिसोदिया को नोडल अधिकारी तथा कार्यालय अधीक्षक श्री सुबोधशंकर व्यास को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
पहले दिन होंगे ये शिविर
नगर निगम उत्तर में 17 व 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 12 तक के लिए भोमिया जी का थान, सूरसागर चौपड़ पर शिविर आयोजित होगा, जिसके प्रभारी उपायुक्त प्रथम होंगे।
नगर निगम दक्षिण में 17 व 18 सितम्बर को वार्ड संख्या 1 से 10 तक के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, कायलाना रोड पर शिविर लगेगा। इसके प्रभारी उपायुक्त प्रथम एवं द्वितीय होंगे।
 
नगर निगम उत्तर का आगामी शिविर कार्यक्रम
* 19–20 सितम्बर : वार्ड 13 से 24 – सिवांची गेट स्टोर गैरेज
* 23–24 सितम्बर : वार्ड 25 से 34 – घांचियों की बगीची, बाई जी का तालाब
* 26–27 सितम्बर : वार्ड 35 से 43 – बेबी पार्क, बच्चे की नहर, गुलाब सागर
* 3–4 अक्टूबर : वार्ड 44 से 60 – अंबेडकर स्टेडियम, फुटबॉल मैदान किला रोड
* 8–9 अक्टूबर : वार्ड 61 से 80 – कीर्ति नगर हुडको क्वार्टर
* 13–14 अक्टूबर : वार्ड 1 से 40 – अंबेडकर पार्क, प्रताप नगर
* 16–17 अक्टूबर : वार्ड 41 से 80 – जटिया रैगर समाज सामुदायिक भवन, भदवासिया
नगर निगम दक्षिण का आगामी शिविर कार्यक्रम
* 19–20 सितम्बर : वार्ड 11 से 20 – श्री राम उद्यान, आवासन मंडल कार्यालय
* 23–24 सितम्बर : वार्ड 41 से 47 – सामुदायिक भवन, मनसा पूर्ण माताजी मंदिर, डीडीपी नगर
* 25–26 सितम्बर : वार्ड 21 से 30 – सामुदायिक भवन, गली नंबर 2, मिल्कमैन कॉलोनी
* 29 सितम्बर एवं 1 अक्टूबर : वार्ड 31 से 40 – सामुदायिक भवन, गली नंबर 2, मिल्कमैन कॉलोनी
* 3–4 अक्टूबर : वार्ड 48 से 57 – लायंस क्लब, सरदारपुरा
* 6–7 अक्टूबर : वार्ड 58 से 70 – समन्वय स्कूल के सामने, हाईकोर्ट कॉलोनी, रातानाडा
* 8–9 अक्टूबर : वार्ड 71 से 80 – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाल मैदान, पावटा सी रोड
* 11–13 अक्टूबर : सूरसागर विधानसभा से संबंधित सभी वार्ड – पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क, कायलाना रोड
* 14–15 अक्टूबर : शहर विधानसभा से संबंधित सभी वार्ड – सामुदायिक भवन, मनसा पूर्ण माताजी मंदिर, डीडीपी नगर, मधुबन (सरस्वती नगर) हाउसिंग बोर्ड
* 16–17 अक्टूबर : सरदारपुरा विधानसभा से संबंधित सभी वार्ड – राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाल मैदान, पावटा सी रोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले