Translate


Home » जोधपुर » प्री डीएलएड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दो के खिलाफ मामला दर्ज

प्री डीएलएड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
45 Views
बगैर नंबर की एफआईआर धौलपुर कोतवाली भेजी

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। प्री डीएलएड परीक्षा 2025 में फर्जीवाड़ा सामने आया है। मूल अभ्यर्थी ने अपने स्थान पर किसी अन्य परिचित को सौदा तय कर बिठाया था। लेकिन परीक्षा में नंबर कम आने पर सलेक्शन नहीं हो पाया तो उसने डमी को सौदे की बाकी रकम नहीं दी। परीक्षा का आयोजन जून माह में जोधपुर में एक सेंटर पर हुआ था। इस पर खांडाफलसा थानाधिकारी की तरफ से फर्जीवाड़े को लेकर बिना नंबर प्रकरण दर्ज करवा धौलपुर जिले के कोतवाली थाने में भिजवाया है। अब इस मामले में धौलपुर पुलिस की तरफ से जांच की जाएगी।
थानाधिकारी बलवंतराम के अनुसार इस साल एक जून को प्री डीएलएड परीक्षा 2025 परीक्षा का आयोजन हुआ था। तब मूल अभ्यर्थी सोनू कुंतल की आईडी पर धौलपुर जिले के दिहोली के गांव अतरोली निवासी हरिओम पुत्र सुरेशचंद की तरफ से परीक्षा दी गई थी। इनके बीच में परीक्षा पास कराने के नाम पर 23 हजार में सौदा तय हुआ था। बतौर पेशगी 500 रुपए दिए गए थे। लेकिन परीक्षा परिणाम आने पर सोनू कुंतल के महज 375 अंक आने पर उसका संबंधित कॉलेज में सलेक्शन नहीं हो पाया और कोई कॉलेज भी आवंटित नहीं हो पाया था, साथ ही सौदे में उत्तर कुंजी को दिखाने को भी कहा गया था, लेकिन हरिओम ने उसे उत्तर कुंजी भी नहीं दिखाई। थानाधिकारी बलवंतराम के अनुसार परीक्षा का सेंटर भी धौलपुर के पीजी महारानी गल्र्स कॉलेज में था। लेकिन हरिओम ने यहां आकर परीक्षा दी थी, उसके द्वारा कांस्टेबल की परीक्षा दी गई थी। उसने खुद की आईडी लगाकर यह परीक्षा दी थी, वह खुद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। यह भी जानकारी में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी सोनू कुंतल का सलेक्शन नहीं होने पर उसने डमी अभ्यर्थी हरिओम को शेष रुपए भी नहीं दिए थे। थानाधिकारी बलवंतराम ने बताया कि मामला धौलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है और एफआईआर वहां भेजी गई है।
आरोपी हरिओम पुत्र सुरेश चंद नाई, धौलपुर के अतरोली गांव दिहौली थाना निवासी है वहीं सोनू कुंतल धौलपुर का रहने वाला है। पुलिस ने राजस्थान की परीक्षा प्रणाली में छेड़छाड़ करने के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के खांडा फलसा थाने में दर्ज जीरो नंबरी एफआईआर को धौलपुर कोतवाली थाने में स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले