176 Views
जोधपुर। पक्षी दिवस पर मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्काउट केयर छात्रों द्वारा मुख्य पक्षियों के संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक किया गया। स्काउटर महेंद्र सेन के मार्गदर्शन में स्काउट छात्रों ने संकल्प लेकर अपने घरों पर, आस पड़ोस पर एवं सार्वजनिक जगहों पर पक्षियों के लिए परिणंडे एवं चुगा पात्र लगाए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल इंतिखाब आलम ने स्काउट भावनाओं की प्रशंसा करते हुए इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही स्काउटर चिन्मय जोशी अफरोज मैडम ,ज्योति गहलोत अब्दुल वहीद बेलिम सिराज ,पीटीआई मोहम्मद नईम, मोहम्मद शरीफ आदि शिक्षक कौन है स्काउट गतिविधियों की सराहना की।


