जोधपुर। गायत्री देवी ट्रस्ट एवं जोधपुर महिला मंडल के तत्वाधान में समर 2024 कैंप चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 17 E सेक्टर सारस्वत भवन आयोजन किया गया। गायत्री देवी ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया की महिलाओं के व्यापार को देखते हुए। कार्यक्रम के संयोजक पुरोहित ने बताया कि इसमें 50 से 60 स्टॉल लगायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुदर्शन सेवा संस्थान रतन काका, कमलेश गहलोत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ।
इस मेले में कुछ फूड स्टॉल भी लगाई गई। कार्यकम मेले में विशेष सहयोगी ज्योति प्रकाश अरोड़ा, गौतम शर्मा कविता जैन, ललित पारवानी, जितेंद्र सिंह, विकास ओझा, श्याम माली, राज सिसोदिया, सूरज प्रजापत का विशेष सहयोग रहा।
इस मेले का आयोजन ट्रस्ट संरक्षक राजेंद्र पालीवाल, संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक अंकित पुरोहित, एडवोकेट संजीव व्यास, डॉक्टर तृप्ति गोस्वामी, गायत्री सारस्वत, प्रेरणा त्रिवेदी, संगीता बोहरा, शगुन व्यास, डॉ. अक्षिता कछवाह, जोधपुर महिला मंडल अध्यक्ष नंदा बोहरा, सीमा मुथा, राजेंद्र शर्मा सुनील ओझा, उमेश पुरोहित, निर्मला अरोड़ा पूनम पारीक, पिंकी अरोड़ा, संजना महेश्वरी, सपना अरोड़ा संतोष अरोड़ा, देवीलाल सुथार, नरपत लाल सोनी,अनीता अरोड़ा, मीडिया प्रभारी आशीष पुरोहित, जय गोपाल पुरोहित, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

