मधुहीर राजस्थान
डेगाना/सांजू (सुशील लोरा डेगाना)। संस्था प्रधान संयोजक धन्नाराम डूडी ने बताया कि समापन समारोह में गणमान्य अतिथि संत 1008 जयराम गिरी महाराज, उधोगपति एवं भामाशाह भंवरलाल गोदारा , शिवकुमार रायल, प्रकाश कूंकणा ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस डेगाना, गिरधारी मुडेल, हारून रशीद शहर कांग्रेस अध्यक्ष, रामनिवास फूलफगर रेलवे ठेकेदार,अनवर भाटी, भामाशाह द्वारका प्रसाद हेडा, लालाराम कुलरिया जिलाध्यक्ष कांग्रेस शैक्षिक प्रकोष्ठ, विष्णु टांडी, तेजाराम मडीवाल, हनुमान प्रजापत, मोतीराम मुरावतिया पूर्व सरपंच,मंशीराम खिलेरी पार्षद प्रतिनिधि, किशनाराम भांबू, मोहनराम डोडवाडिया, मांगीलाल बेगड सहित मिडिया बंधु, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। संस्था के व्यवस्थापक रविन्द्र डूडी ने बताया कि चार दिन से चल रही प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह विजेता, उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र, पारितोषिक वितरण के साथ ही बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे।
आज तीसरे दिन प्रतियोगिता में प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला -रा उ मा वि -बरनेल बनाम आदर्श नवोदय मेड़ता सिटी के बीच हुआ। जिसमें-रा उ मा वि-बरनेल ने 38-51 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल वीर तेजा उच्च माध्यमिक विद्यालय-गौरेडी बनाम रा उ मा वि -चौसली के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वीर तेजा विधा मंदिर 48-62 से जीतकर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। शानदार रोमांचक मुकाबलो में दर्शन मंत्र मुग्ध हो गये और खिलाड़ियों का लगातार मनोबल बढ़ाने में मशगूल रहे। कल सुबह रोमांचक फाइनल मुकाबला-रा उ मा वि बरनेल-बनाम-वीर तेजा मंदिर डेगाना जं के बीच खेला जाएगा। प्रतियोगिता स्थल पर डालूराम डूडी,बीरमाराम डूडी, आशा राम डूडी,संरक्षक सुरेश डूडी, ब्लाक अध्यक्ष शिक्षक संघ शेखावत बजरंग लाल सोहू, पार्षद प्रतिनिधि मंशी राम खिलेरी, शिक्षा विद तेजाराम मडीवाल, सुगना राम छरग, प्रधानाचार्य पूनाराम महिया, सुरेंद्र ढाका सरपंच खेल प्रभारी राजेंद्र गौड़, राजेन्द्र मुडेल, भंवरलाल चौयल, ताराचंद गर्वा, रामसुख कारेल,भूराराम बेरा, सुरेंद्र सिंह कारेल, दिनेश कारेल, मुकेश प्रजापत, देव राजेंद्र सियाक, शिवलाल डूडी, हरेंद्र सोहू विजेंद्र इन्नानिया ,रामसुख कारेल अशोक मीणा ,रामचंद्र महिया महेंद्र धूण,किशनचंद सहित विधालय स्टाफ एवं शारीरिक शिक्षक एवं प्रतिनियुक्त शिक्षक प्रतियोगिता के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष , पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने के लिए अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए लगातार प्रतियोगिता स्थल पर डटे हुए हैं।।


