62 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। नागौरी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने घर की तीसरी मंजिल पर कमरें में फंदा लगा लिया। परिवार को पता लगने पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मामले में मां की तरफ से थाने में मर्ग दर्ज करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि अस्थल मियों की मस्जिद के पास रहने वाली सोबरतन पत्नी सत्तार ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसकी 27 वर्षीय पुत्र आयशा बानो ने घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरें में फंदा लगा लिया। पता लगने पर फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। नागौरी गेट पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।


