Translate


Home » जोधपुर » फर्जी पट्टा और कूटरचित दस्तावेज से पार्क की भूमि हड़पने का आरोप

फर्जी पट्टा और कूटरचित दस्तावेज से पार्क की भूमि हड़पने का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
48 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित पत्रकार कॉलोनी विकास समिति सेक्टर 25 ने कथित तौर पर सार्वजनिक पार्क की भूमि हड़पने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों के खिलाफ उदयमंदिर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। समिति पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पार्क की भूमि को कब्जाने के लिए फर्जी पट्टा और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए है।
समिति के अध्यक्ष प्रलयंकर जोशी, सचिव आईदान जाखड़, कोषाध्यक्ष कैलाश कुमार जैन और संयोजक आईदान सांखला ने पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि राजस्थान आवासन मंडल द्वारा कॉलोनी में प्रारंभ से ही पार्क की भूमि चिन्हित की गई थी। यह भूमि आवासन मंडल की कब्जासुदा व नियोजित पार्क भूमि है लेकिन कुछ लोगों की नजर इस जमीन पर है और कई बार अतिक्रमण के प्रयास किए गए। एफआईआर में कहा गया कि आरोपियों ने साजिश कर यह जमीन हड़पने की कोशिश की। यहां तक कि भूखंड संख्या और सीमाओं में भी भिन्नता दिखाकर दस्तावेज पेश किए गए। समिति ने बताया कि इससे पहले भी आरोपियों द्वारा जमीन पर कब्जे की कोशिश की गई थी, जिस पर जुलाई 2024 में आवासन मंडल में लिखित शिकायत दी गई थी। हाल ही में प्रस्तुत दस्तावेजों से स्पष्ट हुआ कि पार्क भूमि को कब्जाने के उद्देश्य से फर्जीवाड़ा किया गया है। उदयमंदिर पुलिस ने परिवादी प्रलयंकर जोशी व अन्य की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक मनोज कुमार मीणा को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले