मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के कुशल नेतृत्व में प्राधिकरण कार्यालय में शहरी सेवा शिविर के द्वितीय दिवस गुरूवार, 18 सितम्बर को जोन-01 के ग्राम नांदड़ी, नांदड़ा कलां, उचियारड़ा, नांदड़ा खुर्द, बासनी बैंदा, कांकेलाव, जालेली चंपावतां, जोन-03 के ग्राम सर, सरेचा, जोन-04 के ग्राम लोरडी देजगरा, जोलियाली, जानादेसर, जोन-05 के ग्राम चौखा, इन्द्रोका बागा, जोन-06 के ग्राम खोखरिया क्षेत्र के आवेदन-पत्रों को प्राप्त करते हुए नियमानुसार प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
प्राधिकरण द्वारा गुरूवार को शिविर के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अन्तर्गत पट्टा, प्राधिकरण की योजनाओं में पट्टा जारी करने एवं अन्य प्राप्त प्रकरणों सहित कुल 173 प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण द्वारा कुल 103 पट्टों, भवन मानचित्र के 18 प्रकरणों, नाम हस्तांतरण के 31 प्रकरणों सहित उपविभाजन एवं पुर्नगठन के 14 प्रकरणो का निस्तारण करते हुए आमजन को राहत प्रदान की गई।
प्रार्थी प्रमोद गहलोत श्याम मनोहर नगर लहरिया होटल के पास चौपासनी जागीर द्वारा प्राधिकरण में पट्टा जारी करने हेतु आवेदन किया गया था। शहरी सेवा शिविर के दौरान प्रार्थी प्रमोद गहलोत को प्राधिकरण द्वारा समस्त कार्यवाही पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ त्वरित गति से पूर्ण करते हुए पट्टा जारी किया गया। प्रार्थी प्रमोद गहलोत द्वारा आमजन से अपील की गयी कि आमजन अधिक से अधिक प्राधिकरण द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर में भाग लेते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त छूटों एवं रियारतों का लाभ उठावें इसके साथ-साथ उन्होंनें माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान् भजनलाल शर्मा राजस्थान सरकार एवं प्राधिकरण का भी आभार जताया।
प्राधिकरण सचिव भागीरथ बिश्नोई ने बताया कि शुक्रवार, 19 सितम्बर को जोन-2 के ग्राम ढण्ढ, खाराबेरा, खेजड़ली, पेशावास एवं विवेक विहार योजना, जोन-03 के ग्राम पाल, धिनाणा की ढाणी, जोन-04 के ग्राम झंवर चिचडली, जोन-05 के ग्राम बैरू, नारवा एवं जोन-06 के ग्राम चैनपुरा तथा शनिवार 20 सितम्बर को जोन-01 के ग्राम डिगाड़ी, जाजीवाल विश्नोईयां, सोढेर की ढाणी, बावरला, आकथली, दांतीवाड़ा, बासनी चारणा, बिसलपुर हेतु शिविर का आयोजन प्राधिकरण कार्यालय में किया जाएगा।
प्राधिकरण सचिव बिश्नोई ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा शिविरों के दौरान अनुमोदित योजनाओं में पट्टे, उपविभाजन-पुर्नगठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामान्तरण, खांचा भूमि, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण स्वीकृति, भू-रूपांतरण इत्यादि के आवेदन पत्र प्राप्त एवं निस्तारण करने के साथ-साथ सड़कांे की मरम्मत एवं पेच वर्क कार्य, शहर के प्रमुख चौराहों, डिवाइडरों, पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थलों का रख-रखाव एवं सौन्दर्यकरण कार्य इत्यादि प्रकरणांे के निस्तारण का कार्य भी किया जा रहा है। शिविरों के दौरान लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करने सहित राज्य सरकार, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं नगरीय निकायों द्वारा निर्धारित कार्य भी करवाये जायेगें।


