Translate


Home » जोधपुर » राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन, जोधपुर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन, जोधपुर के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
32 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेटस एसोसियेशन, जोधपुर के पदाधिकारियों की बैठक एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री रतनाराम ठोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच ने बताया कि एसोसियेषन द्वारा पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम दिनांक 27.09.2025 से 05.10.2025 तक ‘‘अधिवक्ता क्रिकेट चैलेंज कप-2025’’ का आयोजन निर्धारित था लेकिन मैंदान की उपलब्धता अनुसार उक्त प्रतियोगिता के आयोजन की तिथि में बदलाव करते हुए प्रतियोगिता दिनांक 25.09.2025 से 01.10.2025 तक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया हैं। अधिवक्ता क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक अधिवक्ताओं की क्रिकेट टीमें एसोसियेशन कार्यालय में उपलब्ध निर्धारित फार्म प्राप्त कर अपनी टीम मय खिलाड़ियों के नाम अंतिम तिथि दिनांक 20.09.2025 तक प्रवेश शुल्क रूपये 10,000/- जमा करवा कर उक्त प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।
क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु एसोसियेशन के पूर्व महासचिव श्री सुरेन्द्रसिंह राठौड़ गागुडा एवं सहसचिव श्री विजेन्द्र पुरी को प्रतियोगिता के संयोजक मनोनित किया गया एवं महिला अधिवक्ताओं की क्रिकेट टीम की संयोजक पुस्तकालय सचिव श्रीमती कांता राजपुरोहित को मनोनित किया गया।
आज आयोजित बैठक में एसोसियेशन के अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच, महासचिव शिवलाल बरवड़, सहसचिव विजेन्द्र पुरी, पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित, कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले