Translate


Home » जोधपुर » घर से भागी युवती के परिजनों से मारपीट

घर से भागी युवती के परिजनों से मारपीट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
26 Views

लडक़े के रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर से तोड़ी गाडिय़ां, दो घायल

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण के ओसियां थाना क्षेत्र के बैरडों का बास में दो पक्षों में आपसी झगड़े का मामला सामने आया है। इस दौरान गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। इधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
ओसियां क्षेत्र से एक युवती घर से गायब हो गई थी। जब परिजनों ने जानकारी जुटाई तो सामने आया कि वो चामू थाना क्षेत्र में है। इस पर परिजन उसे वहां से लेकर आ रहे थे। इसी दौरान बॉयफ्रेंड के रिश्तेदार युवती के परिजनों की गाड़ी का पीछा करते हुए आ गए और ट्रैक्टर से गाडिय़ों में तोड़ फोड़ की गई। इसमें लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के हॉस्पिटल ले जाया गया है। थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यहां की एक युवती गायब हो गई थी। इसको लेकर परिजन उसे लेकर अपनी ढाणी आ रहे थे। इसी दौरान ढाणी से कुछ दूरी पर दोनों पक्षों का झगड़ा हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दी गई है। लडक़ी के परिजनों ने मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले