Translate


Home » जोधपुर » वैज्ञानिक के क्वार्टर में चोरी, जेवर व नगदी चुराई

वैज्ञानिक के क्वार्टर में चोरी, जेवर व नगदी चुराई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
41 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के न्यू पाली रोड पर राष्ट्रीय संस्थान एमसीएमआर के एक क्वार्टर में रात को चोर घुस गए। क्वार्टर में प्रोफेसर वैज्ञानिक एक कमरे में सो रहे थे, जबकि चोरों ने दूसरे कमरे की खिडक़ी से प्रवेश किया। कुछ नगदी के साथ सोने चांदी के आभूषण ले गए। सुबह जाग होने पर चोरी का पता लगा। इस बारे में भगत की कोठी थाने में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने बताया कि मूलत: बाड़मेर के सेडवा हाल आईसीएमआर राष्ट्रीय संस्थान गैर संचारी रोगों क्रियावयन अनुसंधान के प्रोफेसर डॉक्टर रमेश कुमार हुडा पुत्र गंगाराम ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वे 18 सितंबर की रात को क्वार्टर में परिवार सहित एक कमरे में सो रहे थे। दूसरा कमरा सूना था। सुबह जब उठे तो पता लगा कि दूसरे कमरे की खिडक़ी से चोरों ने प्रवेश कर बक्से व अलमारी से दो हजार की नगदी, सोने के कंगन, चांदी के छोटे मोटे आइटम आदि चोरी कर ले गए है। सूचना पर भगत की कोठी पुलिस ने मौका मुआयना किया। जांच एसआई पदमा शर्मा की तरफ से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले