50 Views
श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय के भवनों के शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार, 21 सितंबर को जोधपुर आएंगे। वे यहां श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय, रामराज नगर, जोधपुर के भवनों के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रमानुसार अमित शाह रविवार को दोपहर 3.50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 3.55 बजे एयरपोर्ट से सीधे श्री पारसमल बोहरा नेत्रहीन महाविद्यालय, रामराज नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री शाह दोपहर 4.10 बजे से सांय 5.30 बजे तक आयोजित शिलान्यास समारोह में उपस्थित रहेंगे।
इसके उपरांत वे सांय 5.50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट लौटेंगे और 5.55 बजे सूरत, गुजरात के लिए प्रस्थान करेंगे।


