Translate


Home » जोधपुर » कॉटन मिल्स दुकान के गल्ले से 4.75 लाख की चोरी : नौकर पर जताया संदेह

कॉटन मिल्स दुकान के गल्ले से 4.75 लाख की चोरी : नौकर पर जताया संदेह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
48 Views
छत का दरवाजा खोलकर वारदात को अंजाम देने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के भीतरी क्षेत्र डबगरों की गली में एक कॉटन मिल्स दुकान में 20-21 सितंबर की रात को चोरी हो गई। दुकान के गल्ले से 4 लाख 75 हजार रूपए चुरा लिए गए। दुकानदार ने अपने नौकर पर संदेह जाहिर करते हुए सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने अब जांच आरंभ की है। घटना के बाद से ही नौकर लापता है।
थाने के एएसआई गंगाराम ने बताया कि शोभावतों की ढाणी स्थित वद्र्धमान नगर के रहने वाले नितिश डागा पुत्र पारसराम डागा ने रिपोर्ट दी है। इनके अुनसार उनकी एक कॉटन मिल्स सुमंगल के नाम से डबगरों की गली सदर बाजार में आई है। 20 सितम्बर की शाम सात बजे वे दुकान मंगल कर अपने घर चले गए। 21 सितंबर को रविवार के चलते दुकान का अवकाश था। 22 सितंबर को दुकान दोपहर में उनका भाई नितिन डागा आया और कामकाज में लग गया। दोपहर बाद वे खुद दुकान पर पहुंचे और रूपयों की जरूरत होने पर गल्ला संभाला तो उसमें रखे 4 लाख 75 हजार रूपए गायब थे।
दुकान के ऊपर छत पर जाकर देखा तो ताला खुला था और चाबी जमीन पर पड़ी हुई थी। इस पर दुकान के नौकर जितेंद्र को फोन करने पर उसने फोन नहीं उठाया। तीन चार बार किए जाने पर अपने किसी काम का कहकर फोन बंद कर दिया। दुकानदार नितिश डागा ने नौकर जितेंद्र पर रूपए चोरी की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी है। एएसआई गंगाराम ने बताया कि मामले में तफ्तीश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले