Translate


Home » जोधपुर » सिटीबस ने बीएसटीसी की तैयारी कर रहे छात्र को मारी टक्कर : अस्पताल में मौत

सिटीबस ने बीएसटीसी की तैयारी कर रहे छात्र को मारी टक्कर : अस्पताल में मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
50 Views
जालोरी गेट सर्किल के पास में हादसा, सिटीबस जब्त

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के जालोरी गेट सर्किल पर मंगलवार की सुबह एक सिटीबस के चालक ने पैदल छात्र को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। छात्र बीए फाइनल कर चुका था और बीएसटीसी की तैयारी कर रहा था। उसके मामा की तरफ से सरदारपुरा थाने में सिटी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया।
सरदारपुरा थाने के हैडकांस्टेबल मनफूल ने बताया कि सालवों की ढाणी मथानिया का रहने वाला 21 वर्षीय महेंद्र पुत्र रामूराम जाट बीए फाइनल कर चुका था और बीएसटीसी की तैयारी कर रहा था। मंगलवार की सुबह के समय वह पैदल जालोरी गेट सर्किल के पास से निकल रहा था। वह बुक डिपो के सामने पहुंचा तब जालोरी गेट की तरफ से आई एक सिटीबस के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में महेंद्र बुरी तरह घायल हो गया, जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। सिटीबस का चालक मंडोर निवासी सलीम बताया जाता है।
मृतक महेंद्र के मामा जुड करवड़ निवासी श्यामलाल पुत्र नारायणराम जाट की तरफ से सिटीबस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। मामले में अग्रिम जांच जारी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले