Translate


Home » जोधपुर » युवक को मित्र बनकर कॉल किया, 80 हजार की साइबर ठगी

युवक को मित्र बनकर कॉल किया, 80 हजार की साइबर ठगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
55 Views
कोर्ट से मिले इस्तगासे पर मामला दर्ज

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के कचहरी परिसर किसी काम से गए युवक के साथ 80 हजार की ठगी हो गई। किसी शातिर ने उसे मित्र बनकर कॉल किया और खाते में 80 हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिए। बाद में उसने अपने मित्र से बात की तो इसका पता लगा। मामला अगस्त माह का है। पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज कर अब अनुसंधान आरंभ किया है।
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर नई सडक़ निवासी अनूप सोमंता पुत्र सौमित्र सोमंता ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह गत 19 अगस्त अपने किसी काम से कचहरी परिसर गया था, जहां पर आकाश नाम के शख्स का कॉल आया और खुद का उसका मित्र बताया। उसके साथ एक अन्य ने भी बात की थी। उसने रूपयों की जरूरत बताते हुए खाता संख्या दी फिर 80 हजार रूपए ट्रांसफर करवा लिए। पीडि़त का कहना है कि उसे ठगी का पता तब लगा जब उसने अपने मित्र से बात की। उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दी थी। अब कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से केस दर्ज कराया है। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले