Translate


Home » जोधपुर » बारातियों से भरी बस व ट्रक में टक्कर

बारातियों से भरी बस व ट्रक में टक्कर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
31 Views

एक की मौत, दुल्हन सहित डेढ़ दर्जन बाराती घायल

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिले में शनिवार सुबह भीषण सडक़ हादसा हो गया। बारातियों से भरी बस सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। वहीं दुल्हन सहित 19 बाराती घायल हो गए। जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा शनिवार तडक़े राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर खारिया मीठापुर के पास हुआ। कोटा से जोधपुर लौट रही बारात की बस जोड़ की नदी के पास खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद बारातियों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वृत्ताधिकारी पदम दान चारण पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। चारण ने बताया कि जोधपुर के भदवासिया क्षेत्र से एक मुस्लिम परिवार निजी बस से बारात लेकर कोटा गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद शुक्रवार देर रात बारात की बस कोटा से रवाना होकर जोधपुर लौट रही थी। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 25 पर जोड़ की नाडी के पास सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई है। हादसे में दुल्हन सहित 19 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते 10 घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया है।
भीषण सडक़ हादसे के बाद बारातियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। तेज धमाके की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मदद को दौड़ पड़े। बस में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले