Translate


Home » जोधपुर » साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज

साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
33 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर की खांडाफलसा पुलिस ने साइबर ठगी का प्रकरण दर्ज किया है। दो लोगों को नामजद कर अब जांच आरंभ की गई है। आरोपियों ने देश के कई राज्यों से खातों को किराए पर लेकर फ्रॉड करते हुए खुद के खाते में 25.30 लाख रुपए डलवाए है। मामला आईडीबीआई बैंक में सामने आने पर पुलिस की तरफ से ही केस दर्ज किया गया है।
खांडाफलसा थाने में एएसआई किशोर सिंह की तरफ से संजय सी कॉलोनी प्रतापनगर निवासी मोहम्मद अंसार, दिनेेश वैष्णव एवं रफीक नाम के शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार उक्त लोगों द्वारा उनके बैंक खातों में साइबर ठगी के 25.30 लाख रुपए आए है। पांचवीं रोड स्थित आईडीबीआई बैंक शाखा में खातों के जांच में इसका खुालसा हुआ है। खांडा फलसा पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले