Translate


Home » जोधपुर » घर में फेंका पेट्रोल बम, आग लगी, जान से मारने की धमकी दी

घर में फेंका पेट्रोल बम, आग लगी, जान से मारने की धमकी दी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
34 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। माता का थान स्थित राजीव गांधी कॉलोनी गली नंबर छह में रात के समय कुछ बदमाशों ने एक घर पर पेट्रोल बम फेंका और दहशत फैलाई। बाद में पीडि़त के पुत्र को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। पेट्रोल बम फेंकने से घर में आग लग गई। नामजद बदमाशों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी गली नंबर छह निवासी हनुमानराम पुत्र खमाराम विश्नोई की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि 24 सितंबर की रात को परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तब आकाश माली, विकास माली आदि अपने दोस्तों संग आए और उसके घर पर पेट्रोल बम फेंका जिससे घर में आग लग गई। घर के पेड़ पौधें जलने के साथ नुकसान हुआ। आरोपियों ने बाद में उसके पुत्र को कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। माता का थान पुलिस जांच में जुटी है। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले