Translate


Home » जोधपुर » दिल्ली के लिए वंदेभारत का नियमित संचालन शुरू

दिल्ली के लिए वंदेभारत का नियमित संचालन शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
44 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर नई सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शनिवार से नियमित संचालन प्रारंभ हो गया। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन 26481 जोधपुर-दिल्ली कैंट-वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार से सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार को छोडक़र) जोधपुर से सुबह 5.25 बजे रवाना होकर दोपहर 1.30 दिल्ली कैंट पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन 26482, दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में 6 दिन 27 सितंबर से दिल्ली कैंट से दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर उसी दिन रात्रि 11.20 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी। ट्रेन में यात्रा के लिए रिजर्वेशन पहले ही प्रारंभ किया जा चुका है। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आवागमन में मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुडग़ांव स्टेशनों पर ठहराव करेगी। जिसमें सात वातानुकूलित कुर्सीयान व एक एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे होंगे।
यह ट्रेन जोधपुर के पर्यटन स्थलों, मेड़ता में मीराबाई के मंदिर, मकराना के मार्बल उद्योग, सांभर की नमक इंडस्ट्रीज, जयपुर में पर्यटन शिक्षा एवं चिकित्सा, अलवर के निकट सरिस्का अभ्यारण भर्तहरि और पांडुपोल दर्शनार्थियों और गुडग़ांव में रोजगार के लिए आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इस रेल सेवा से मुख्यत: जोधपुर, नागौर, अलवर एवं हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम और दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले के निवासी लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही इस ट्रेन के संचालन से क्षेत्र में व्यापारिक और सामाजिक संबंध और सुदृढ़ होंगे तथा रोजगार के नवीन अवसर उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले