Translate


Home » खेल » पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गेंद खेली और विनिंग चौका लगाकर छा गए रिंकू

पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गेंद खेली और विनिंग चौका लगाकर छा गए रिंकू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
178 Views

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मैच खेला गया, जो टीम इंडिया ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया, रिंकू सिंह ने भारत के लिए विनिंग चौका लगाया

दुबई।भारत के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को पूरे एशिया कप 2025 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन हार्दिक पंड्या के चोटिल होने की वजह से रिंकू को उनकी जगह फाइनल में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। रिंकू को पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 1 गेंद खेलने का मौका मिला और उसपर ही उन्होंने चौका लगाकर भारत को एशिया कप का चैंपियन बना दिया।

भारत के प्लेइंग 11 कॉम्बिनेशन की वजह से रिंकू सिंह को खेलने का मौका नहीं मिल रहा था। हार्दिक पंड्या के चोटिल होने की वजह से टीम को उनकी जरूरत पड़ी। ऐसे में जब उनको मौका मिला तो उन्होंने दोनों हाथों से कबूल किया। रिंकू सिंह जब स्ट्राइक पर आए तो भारत को जीत के लिए 3 गेंद में 1 रन की जरूरत थी। हारिस रऊफ गेंदबाजी कर रहे थे। रिंकू सिंह ने हारिस की बॉल पर गजब चौका लगाया और भारत को 9वीं बार एशिया कप का चैंपियन बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले