551 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पूर्व विधायक महेन्द्र विश्नोई ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डीयूएसयू) चुनाव में एनएसयूआई की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जोसलिन नंदिता चौधरी के दिल्ली विश्ववविद्यालय के चुनाव के पश्चात अपने पैतृक गांव पाल पहुंचने पर आयोजित स्वागत समारोह में भाग लिया।
इस दौरान पूर्व विधायक विश्नोई ने जोसलिन का परंपरागत साफा पहनाकर और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि जोसलिन 2019 से एनएसयूआई से जुड़ी हुई हैं और महिला सशक्तिकरण, कैंपस सुरक्षा तथा छात्र हितों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रियता से कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर महेन्द्र विश्नोई ने कहा कि जोसलिन की ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और समर्पण भाव निश्चित ही आने वाले समय में छात्र राजनीति को नई दिशा देंगे।


