Translate


Home » जोधपुर » विस्फोटक अधिनियम में दो केस दर्ज : दो दुकानों से पटाखें जब्त

विस्फोटक अधिनियम में दो केस दर्ज : दो दुकानों से पटाखें जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
48 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर की रातानाडा और सदर कोतवाली पुलिस ने दो दुकानों पर रेड देकर अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों को जब्त किया। बिना लाइसेंस पटाखें बेचने पर दुकानदारों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में केस दर्ज किया गया।
रातानाडा पुलिस थाने के एसआई जेठाराम बुधवार को रातानाडा मुख्य बाजार के सामने पहुंचे। यहां पर एक दुकानदार ने बिना लाइसेंस पटाखें की दुकान लगा रखी थी, लाइसेंस नहीं होने पर दुकान से पटाखों को जब्त किया गया। दुकानदार पुरूषोत्तम राठी पुत्र रामनिवास के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम का केस बनाया गया। इसी तरह सदर कोतवाली थाने के एएसआई फरीद खां ने घंटाघर परिसर में कागा भील बस्ती के बाहर रहने वाले शिवलाल उर्फ राहुल पुत्र भोमाराम के खिलाफ केस दर्ज किया। दुकान से अवैध रूप से बेचे जा रहे पटाखों को बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले