Translate


Home » जैसलमेर » बेकाबू कार पलटने से घायल SI सर्जिल मलिक की उपचार के दौरान मौत

बेकाबू कार पलटने से घायल SI सर्जिल मलिक की उपचार के दौरान मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
159 Views
आखरी वक़्त तक जान बचाने की कोशिश : जैसलमेर से जाेधपुर तक 265 KM ग्रीन कॉरिडोर बनाया

जोधपुर । जैसलमेर में तैनात SI सर्जिल मलिक एक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए जिनकी जोधपुर में देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा रविवार शाम को जैसलमेर से करीब 20 किलोमीटर दूर आंकल फांटा के पास हुआ है। उन्हें जैसलमेर के राजकीय जवाहर हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया। वे समय पर जाेधपुर पहुंच पाए, इसके लिए जैसलमेर व जोधपुर पुलिस ने पूरे रास्ते में ग्रीन कॉरिडोर बनाया था। बताया जा रहा है मलिक को जोधपुर के एक  हॉस्पिटल में रात को करीब 10 बजे लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। SI सर्जिल मलिक पुलिस चौकी में इंचार्ज के पद पर तैनात थे। शनिवार शाम को वह जैसलमेर से अपनी कार से बाड़मेर जा रहे थे। इसी दौरान आंकल फांटा के पास उनकी कार बेकाबू हो गई और खाई में पलट गई। हादसे में सर्जिल गंभीर घायल हुए थे। SI  मलिक की चचेरी बहन की रविवार दोपहर में जैसलमेर में सगाई थी। उसमें शामिल होने के बाद सर्जिल कार से बाड़मेर में ड्यूटी पर लौटने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन कुछ ही दूरी पर हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले