Translate


Home » देश » बठिंडा में ‘नेशनल सेव द ह्यूमैनिटी अवॉर्ड’ समारोह संपन्न, सोनिया शर्मा व डॉ. सनातनी संजीव गोयल हुए सम्मानित

बठिंडा में ‘नेशनल सेव द ह्यूमैनिटी अवॉर्ड’ समारोह संपन्न, सोनिया शर्मा व डॉ. सनातनी संजीव गोयल हुए सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
216 Views

इस खबर से संबंधित पूरा वीडियों देखे –

मधुहीर राजस्थान
बठिंडा (पंजाब)। हेल्प फॉर नीडी फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेशनल सेव द ह्यूमैनिटी अवॉर्ड (सीजन-3) समारोह बठिंडा में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में दिल्ली की प्रख्यात सोशल वर्कर एवं उज्ज्वल मंथन भारत सेवा फाउंडेशन की संस्थापिका सोनिया शर्मा को उनकी निस्वार्थ, समर्पित और निरंतर सामाजिक सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सोनिया शर्मा वर्षों से जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को अतिथियों ने अनुकरणीय और प्रेरणादायक बताया।
वक्ताओं ने कहा कि सोनिया शर्मा ने समाजसेवा को केवल कार्य नहीं बल्कि जीवन का उद्देश्य बनाया है। उनकी सेवाएं आज अनेक परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सोनिया शर्मा ने सम्मान प्राप्ति पर आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक सेवा कार्य करने की प्रेरणा देगा।
कार्यक्रम में चंडीगढ़ निवासी डॉ. सनातनी संजीव गोयल को भी सम्मानित किया गया। वे सेवानिवृत वायु सेना अधिकारी, कारगिल योद्धा, हिन्दू सोशल वर्क्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष, चांदनी रक्त सेवा एवं रक्त सेवा टीम से जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के उपाध्यक्ष हैं। डॉ. गोयल एक व्हील चेयर मैराथन रनर हैं और उन्होंने 80 बार रक्तदान, नेत्रदान एवं सम्पूर्ण देहदान का संकल्प लेकर समाज को सेवा की प्रेरणा दी है।
कार्यक्रम के साथ आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। अतिथियों ने हेल्प फॉर नीडी फाउंडेशन द्वारा संचालित रक्तदान, भोजन, वस्त्र, दवाइयां, शिक्षा, विवाह सहायता एवं जन-जागरूकता अभियानों की सराहना की। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले