Translate


Home » जोधपुर » घर के दरवाजें पर पत्थरबाजी, कार के शीशे भी फोड़े, केस दर्ज

घर के दरवाजें पर पत्थरबाजी, कार के शीशे भी फोड़े, केस दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
45 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के माता का थान स्थित संत रविदास नगर में एक घर के बाहर कुछ लोगों ने पथराव किया। दरवाजा तोडऩे के साथ बाहर खड़ी कार के शीशे भी फोड़ दिए। आरोपियों पर परिवार को जान की धमकी दी। पीडि़त महिला ने कुछ लोगों को नामजद कर अब रिपोर्ट दी है। आरोपी हाथ नहीं लगे है। किसी बात को लेकर विवाद होना बताया जाता है।
माता का थान पुलिस ने बताया कि गली नंबर 3 संत रविदास नगर की रहने वाली तारादेवी पत्नी बाबूलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 16 दिसम्बर को क्षेत्र के रहने वाले पप्पूराम, राहुल आदि उसके घर पर आए और पत्थरबाजी की, जिससे उसके घर का दरवाजा टूट गया। इन लोगों ने घर बाहर खड़ी उनकी कार के शीशे भी पत्थर मार कर तोड़ दिए। जाते हुए परिवार के लोगों को जान की धमकीं दी। माता का थान पुलिस ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है, अग्रिम जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले