Translate


Home » जोधपुर » अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
49 Views

आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसी अन्य ट्रक, चालक घायल

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के निकट पीथावास पुल के पास में एक युवक की सडक़ हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था। किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। दूसरी तरफ एक ट्रक चालक के अचानक से बेे्रक लगाने पर पीछे से चल रही ट्रक उसमें घुस गई। हादसे में इसका चालक घायल हो गया। उसका अस्पताल में उपचार जारी है।
डांगियावास पुलिस ने बताया कि पीपाड़ शहर के भादवों का बेरा नानण रोड निवासी चैनाराम पुत्र रामपाल जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई प्रकाश बाइक से गांव पीपाड़ की तरफ आ रहा था। तब पीथावास पुल मैन हाइवे रोड पर किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया। प्रकाश हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
दूसरी तरफ फलोदी जिले के भोजासर स्थित चाडी निवसी किशनाराम पुत्र हड़मानराम ने डांगियावास पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई बाबूलाल ट्रक लेकर डांगियावास बाइपास पर रिंग रोड से निकल रहा था। तब उसके आगे एक अन्य ट्रक चल रहा था, उसके चालक ने अचानक से गाड़ी को बे्रक लगा दिया। जिससे बाबूलाल घायल हो गया। उसका अब अस्पताल में उपचार चल रहा है। डांगियावास पुलिस दुर्घटना के संबंध में पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले