83 Views
मधुहीर राजस्थाननई दिल्ली। विश्व हिंदू सेवा संघ ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सोनिया शर्मा को विश्व हिंदू सेवा संघ, दिल्ली महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र के. द्विवेदी द्वारा 19 दिसंबर 2025 को की गई। सोनिया शर्मा लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़ी रही हैं। वे महिला सशक्तिकरण, सेवा कार्यों और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं, जिसके चलते संगठन में उनकी एक सशक्त, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान है।
संगठन नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि सोनिया शर्मा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संगठनात्मक अनुशासन के साथ करेंगी तथा भारतीय संविधान एवं संगठन के नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और सामाजिक सेवा गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगी।
संघ ने उनसे यह भी अपेक्षा जताई है कि वे जिला, नगर एवं ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा सेवा कार्यों को गति देने का प्रभावी कार्य करेंगी।
उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यों में नई ऊर्जा, मजबूती और गति आने की आशा व्यक्त की गई है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सोनिया शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


