इस खबर से संबंधित पूरा वीडियों देखे –
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। श्री खेतेश्वर क्रिकेट क्लब, जोधपुर की ओर से राजपुरोहित समाज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 28 दिसंबर तक वीरू क्रिकेट एकेडमी मैदान, डीपीएस स्कूल के पास, जोधपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 दिसंबर को होगा। इस चार दिवसीय क्रिकेट इवेंट में राजपुरोहित समाज के सैकड़ों प्रतिभाशाली महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे।
राजपुरोहित समाज के क्रिकेट इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब बालिकाओं के लिए भी अलग से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने का मंच प्रदान करना है।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज की उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच देना, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को जोड़ना तथा खेलों के माध्यम से भाईचारे और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देना है। आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों को रंगीन जर्सी, कैप, खेल सामग्री एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजन समिति के सदस्य सुरजीत सिंह बांगड़वास ने बताया कि प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज को विदेश यात्रा सहित अन्य आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।


