Translate


Home » जोधपुर » यातायात जागरूकता एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

यातायात जागरूकता एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
102 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर (बहादुर सिंह चौहान)। राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित राज्य सड़क सुरक्षा रणनीति एवं कार्ययोजना द्वारा राज्य में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और मृत्युदर में कमी लाने के उदेश्य से सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत जन जागरूकता नवाचार के क्रम में ओम प्रकाश पुलिस आयुक्त जोधपुर, शहीन सी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात जोधपुर, श्रीमती शालिनी राज अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर, सुनिल के. पंवार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जोधपुर की उपस्थिति में बासनी कृषिमण्डी मोड़ पर आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना एवं जन जागरूकता हेतु हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वितरित हेलमेट समाजसेवी दशरथसिंह राठौड़ के सौजन्य से तथा कार्यक्रम की व्यवस्था समाजसेवी विजयसिंह पुत्र श्रीखंगारसिंह राजपुरोहित द्वारा की गई जिसे बिना हेलमेट के वाहन चालको को समझाईश के साथ पहनाकर नियमों की पालना करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारीगण, समाजसेवी, आमजन व वाहन चालक उपस्थित हुए। कार्यक्रम स्थल पर यातायात नियमों से सम्बन्धित फ्लेक्स हॉर्डिंग बोर्ड प्रदर्शनी लगाई गई।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त जोधपुर एवं पुलिस अधिकारियों के कर कमलों द्वारा यातायात नियमों से संबन्धित पेम्पलेट, स्टीकर, व फ्लेक्स हॉर्डिंग बोर्ड का विमोचन किया गया जो राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित होटर, ढाबे, व भोजनालयों पर लगाये जाकर वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया जायेगा।
पुलिस आयुक्त जोधपुर द्वारा सम्बोधन में आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने की व्यक्तिगत एवं नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए यातायात जागरूकता में जनसहभागिता निभाकर सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है साथ ही जोधपुर शहर में इस यातायात जागरूकता की मुहीम को जन-जन तक पहुंचाने की सीख दी।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात जोधपुर द्वारा मानव जीवन की महत्ता को बताते हुए आमजन को यातायात नियमों की पालना करने के साथ अपने परिवार व रिश्तेदारों को प्रेरित कर सड़क सुरक्षा अभियान को सफल बनाने की सीख दी। जागरूकता के क्रम में यातायात शिक्षा टीम द्वारा शिक्षण संस्थान, शहर के प्रमुख चौराहा पर यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं वाहन चालकों को गुलाब के फूल देकर प्रोत्साहित किया साथ ही धीमीगति के वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई। यातायात पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा समस्त आमजन से अपील की जाती है कि अपना वाहन यातायात नियमों की पूर्ण पालना करते हुए चलायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले