Translate


Home » Uncategorized » कारगिल योद्धा डॉ. संजीव गोयल सम्मानित, उज्ज्वल मंथन भारत सेवा फाउंडेशन ने दी चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

कारगिल योद्धा डॉ. संजीव गोयल सम्मानित, उज्ज्वल मंथन भारत सेवा फाउंडेशन ने दी चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
479 Views

मधुहीर राजस्थान
नई दिल्ली। उज्ज्वल मंथन भारत सेवा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और मानवता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कारगिल योद्धा एवं सेवानिवृत्त वायु सेना अधिकारी डॉ. सनातनी संजीव गोयल को सम्मानित किया गया। यह सम्मान फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा ने डॉ. संजीव गोयल को सम्मान पत्र के साथ नियुक्ति पत्र भी सौंपा और उन्हें उज्ज्वल मंथन भारत सेवा फाउंडेशन का चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस अवसर पर सोनिया शर्मा ने कहा कि डॉ. संजीव गोयल का जीवन देशभक्ति, त्याग और सेवा का प्रेरक उदाहरण है। कारगिल युद्ध में वीरता के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में उनका निरंतर योगदान फाउंडेशन के उद्देश्यों को और अधिक मजबूती देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. गोयल के नेतृत्व में चंडीगढ़ में सामाजिक सेवा गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले