Translate


Home » जोधपुर » जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 13 ट्रिप लोहारू तक ही संचालित होगी

जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 13 ट्रिप लोहारू तक ही संचालित होगी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
31 Views

-रेल दोहरीकरण कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक, ट्रेन 45 मिनट विलंब से होगी रवाना

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेल खंड पर चूरू-असलू-दूधवाखारा स्टेशनों के मध्य चल रहे रेल दोहरीकरण कार्य के कारण जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा। इस कारण ट्रेन 13 ट्रिप आंशिक रूप से रद्द रहेगी तथा निर्धारित अवधि में जोधपुर से 45 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि रेल यातायात को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उक्त खंड पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रैफिक ब्लॉक की अवधि में जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन आंशिक रद्द व रेगुलेट की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस कार्य के कारण गाड़ी संख्या 14823 जोधपुर-रेवाड़ी एक्सप्रेस दिनांक 5 जनवरी से 17 जनवरी तक (13 ट्रिप) जोधपुर से लोहारू स्टेशन के मध्य ही संचालित होगी। अर्थात लोहारू-रेवाड़ी खंड में ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस अवधि में यह गाड़ी जोधपुर से अपने निर्धारित समय रात्रि 1.30 बजे के स्थान पर 45 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले