Translate


Home » जोधपुर » जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना में गर्मी को देखते हुए श्रमिकों का समय प्रातः 6 से दोपहर 1 तक रहेगा

जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना में गर्मी को देखते हुए श्रमिकों का समय प्रातः 6 से दोपहर 1 तक रहेगा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
95 Views
15 जुलाई तक रहेगी यह व्यवस्था

जोधपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौसम में देखते हुए जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना में श्रमिकों का समय प्रातः 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा जोधपुर डॉ धीरज कुमार सिंह ने बताया कि यह समय विश्राम रहित है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था 1 मई, 2024 से 15 जुलाई, 2024 तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा कार्य का समय जिला कलक्टर एवं जिला समन्वयक स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए अधिनियम के प्रावधान के तहत अपने स्तर पर निर्धारित कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में इन्द्राज करवाने के पश्चात एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के बाद कार्यस्थल छोड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले